Helpline +919415567039 || bu.up@smarthindustan.news

Updated Sat, 08 May 2021 11:35 PM

अस्पताल में मरीज के अलावा किसी को न मिले प्रवेश: डीएम

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा के कोविड एल-2 अस्पताल का डीएम रविद्र कुमार ने निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही मरीजों के तीमारदारों से भी वार्ता की। शुक्रवार को डीएम रविद्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डा. भवतोष शंखधर कोविड एल-2 जटिया अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये। कहा कि अस्पताल परिसर में कोविड मरीज व इलाज कराने आए व्यक्तियों के अलावा अन्य व्यक्ति को प्रवेश न करने दिया जाए।

शहाबुद्दीन के साहस की साक्षी हैं चिता पर चटकती लकड़ियां

जेएनएन, बुलंदशहर। कोरोना काल में जहां लोग अपनों से ही दूरी बना रहे हैं, वहीं शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित मृतकों का दाह संस्कार कर रहा है। मजहब की दीवार भी उसके हौसले का डिगा नहीं पा रही है। साठा स्थित श्मशान घाट पर संक्रमित शवों को स्वजन एंबुलेंस और ई-रिक्शा से लेकर पहुंच रहे हैं। श्मशान गृह पर पहुंचते ही स्वजन घर लौटने लगते हैं। ऐसे में मुस्लिम संप्रदाय का 32 वर्षीय शहाबुद्दीन लकड़ी, उपले, घी और सामग्री से उसके दाह संस्कार में जुट जाते हैं। छहसाल से यहां कामकर रहे शहाबुद्दीन को समिति द्वारा प्रतिमाह छह हजार रुपये मेहनताना मिलता है। यही उसके परिवार की दो वक्त की रोटी का जुगाड़ है। कोरोना काल में श्मशान गृह में शवों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में उसे 24 घंटे श्मशान गृह पर रहना पड़ता है। लावारिस शवों का भी जिम्मा

घर में रहकर करें उपचार, आयुर्वेद पद्धति करेगी कोरोना पर वार

जेएनएन, बुलंदशहर। कोरोना से बचाव में आयुर्वेद काफी मददगार साबित हो रहा है। काढ़ा पीकर लोग संक्रमण को मात दे रहे हैं। आयुष मंत्रालय के निर्देश पर इस चिकित्सा से जुडे़ चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य, खानपान, देखभाल और उपचार का परामर्श दे रहे हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. विजय झालानी का कहना है कि होम आइसोलेशन में रहकर भी मरीज आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से अपना इलाज स्वयं कर सकते हैं। यदि लोगों चिकित्सक की सलाह मानेंगे तो उन्हें अस्पताल आने की जरूरत नहीं पडे़गी। आयुर्वेद पद्धति कारगर साबित होगी और कोरोना पर वार करेगी। ये औषधियां बढ़ाएंगी इम्युनिटी